Lok Sabha Election 2019: पहले चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन आज, 28 तक वापस ले सकेंगे नाम

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए 25 मार्च को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीटों पर 22 मार्च तक 23 उम्मीदवारों ने ही अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें कई निर्दलीय हैं। सहारनपुर से आम आदमी पार्टी के योगेश दहिया, कांग्रेस के इमरान मसूद और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। कैराना से सपा की तबस्सुम बेगम, कांग्रेस के हरेंद्र मलिक और दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। इसी तरह मुजफ्फरनगर से दो और गाजियाबाद से पांच निर्दलीयों ने नामांकन किया है।
गौतमबुद्ध नगर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में डॉ. महेंद्र शर्मा, बसपा के सतवीर नागर, कांग्रेस के अरविंद सिंह और एक निर्दलीय ने नामांकन किया है। बिजनौर से जनसत्ता पार्टी के सोनू ने पर्चा भरा है।
मेरठ से बसपा के हाजी मोहम्मद याकूब और यूडीएफएस के राशिद और बागपत से सबसे अच्छी पार्टी के सलीम अहमद ने पर्चा दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च को होगी और 28 को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।