Bengal: रैली से पहले जमकर चलीं कुर्सियां, Rahul Gandhi ने PM Modi और ममता को बताया झूठा - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 23 मार्च 2019

Bengal: रैली से पहले जमकर चलीं कुर्सियां, Rahul Gandhi ने PM Modi और ममता को बताया झूठा

Bengal: रैली से पहले जमकर चलीं कुर्सियां, Rahul Gandhi ने PM Modi और ममता को बताया झूठा


मालदा में राहुल गांधी की रैली
मालदा में राहुल गांधी की रैली 
पश्चिम बंगाल के मालदा में रैली के दौरान राहुल गांधी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा ममता बनर्जी सरकार पर भी आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि चौकीदार ने वादा किया था कि रोजगार मिलेगा, किसानों का भला होगा, लेकिन कुछ नहीं किया। एक तरफ मोदी झूठ बोलते हैं तो दूसरी तरफ सीएम ममता बनर्जी झूठे वादे करती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में आपने सालों सीपीएम को देखा, उन्होंने एक संगठन की सरकार चलाई। फिर आपने ममता जी को चुना। जो अत्याचार सीपीएम के समय होता था वहीं अत्याचार आज ममता जी के समय हो रहा है। यहां कांग्रेसियों को मारा जाता है। बंगाल को सिर्फ एक व्यक्ति चलाती हैं। क्या एक व्यक्ति को प्रदेश को चलाने देना चाहिए? बंगाल की प्रगति के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी है। बंगाल में कांग्रेस लड़कर अपनी सरकार बनाएगी।

राहुल गांधी ने कहा, यहां विचारधारा की लड़ाई चल रही है। यह कांग्रेस का गढ़ है। धोखा देकर बंगाल में काम नहीं किया जाता है। पिछले पांच सालों में मोदी ने 15 लोगों का साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। ममता, अरुण जेटली और पीएम मोदी आम लोगों का, किसानों का कर्जा माफ नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में 502 रुपये किसानों को दिए जाते हैं। किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया जाता है। सब जगह बेरोजगारी है। ममता ने न तो किसान का माफ किया और न ही रोजगार दिया। हमने ऐतिहासिक निर्णय लिया है कि कम आदमनी वाले लोगों के खाते में सीधे पैसे भेजे जाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो मैं आपकी जरूरतों को पूरा करूंगा। मैं आपकी मदद करूंगा। ये पुराना रिश्ता है, ये राजनीतिक रिश्ता नहीं है, दिल का रिश्ता है।

रैली में भीड़ हुई बेकाबू

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के चंचल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा से पहले अराजक स्थिति देखने को मिली। खबरों के मुताबिक राहुल की सभा शुरू होने से कुछ समय पहले समर्थकों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं।

मुख्य मंच पर स्थानीय और कुछ शीर्ष नेताओं की उपस्थिति के बीच भीड़ बेकाबू हो गई। लोग मुख्य मंच के लिए बने बैरिकेडिंग को तोड़ अंदर प्रवेश कर गए। पुलिस की सक्रियता के बीच हालात को काबू करने की कोशिश की गई। पुलिस जवानों के मौजूद रहते भी समर्थक एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकते रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति संभाली। राहुल गांधी बिहार के पूर्णिया में चुनावी सभा समाप्त कर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के चंचल पहुंचे थे। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345