BJP ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, कैराना से मृगांका सिंह का टिकट कटा - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 23 मार्च 2019

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, कैराना से मृगांका सिंह का टिकट कटा

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, कैराना से मृगांका सिंह का टिकट कटा


नरेंद्र मोदी- अमित शाह
नरेंद्र मोदी- अमित शाह - फोटो : ANI
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। तेलंगाना से छह उत्तर प्रदेश से तीन उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इसके अलावा केरल और प. बंगाल से एक-एक उम्मीदवार के नाम का एलान हुआ है। 


BJP releases list of 11 candidates (6 Telangana, 3 Uttar Pradesh and 1 each for Kerala and West Bengal) for the upcoming Lok Sabha elections.

कैराना से प्रदीप चौधरी, बुलंदशहर से भोला सिंह और नगीना से डॉ. यशवंत को टिकट मिला है। कैराना से पूर्व सांसद रहे हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह का टिकट काट दिया गया है। भाजपा ने मई 2018 उपचुनाव में दिवंगत हुकुम सिंह की बेटी मृगांका को टिकट दिया था लेकिन उन्हें हार झेलनी पड़ी।  

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कैराना संसदीय सीट से बीजेपी के हुकुम सिंह ने जीत दर्ज की थी। 3 फरवरी 2018 को उनका निधन हो जाने के चलते यहां उपचुनाव हुआ था।  

भाजपा उम्मीदवारों की अब तक चार सूची जारी  

भाजपा में उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर जोरों पर है। भाजपा की पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नाम थे। दूसरी सूची में एक उम्मीदवार और तीसरी सूची में 36 उम्मीदवारों के नाम थे। 

शुक्रवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, ओडिशा के 36 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पुरी (ओडिशा) से संबित पात्रा और पुणे (महाराष्ट्र) से गिरीश बापट चुनाव लड़ेंगे। 

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने 36 उम्मीदवारों का किया एलान, पुरी से संबित पात्रा को टिकट


Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345