BJP के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा इसी हफ्ते थाम सकते हैं Congress का 'हाथ' - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 26 मार्च 2019

BJP के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा इसी हफ्ते थाम सकते हैं Congress का 'हाथ'

BJP के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा इसी हफ्ते थाम सकते हैं Congress का 'हाथ'


फाइल फोटो
फाइल फोटो 
भाजपा के बागी नेता और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा इसी हफ्ते कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सिन्हा के 28 या 29 मार्च में कांग्रेस का हाथ थामने की खबरे हैं। सोमवार को बिहार कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने पटना में पत्रकारों को ये जानकारी दी।  पिछले कई हफ्तों से लगातार खबरें आ रही थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं पर अब इस पर मुहर लग सकती है। भाजपा में रहकर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की आलोचना करने की वजह से पार्टी ने इसबार शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट नहीं दिया गया है। सिन्हा की जगह पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से टिकट दिया है। 

रविशंकर और सिन्हा दोनों ही कायस्थ जाति से आते हैं। और पटना में अगड़ी जाति की काफी सारी वोट हैं। रविवार को शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट कर साफ कर दिया था कि वो जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। सिन्हा ने ट्वीट किया था, कांग्रेस युक्त भारत का समय आ गया है। 

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा लगातार भाजपा और पीएम मोदी पर हमला करते रहे हैं। महागठबंधन के मंच पर भी सिन्हा नजर आते रहे हैं। इसी के चलते पार्टी ने पटना साहिब से उनका टिकट काट दिया था। उनकी जगह भाजपा ने रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345