BJP MLA ने किसान को जड़े थप्पड़, हंगामा - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 26 मार्च 2019

BJP MLA ने किसान को जड़े थप्पड़, हंगामा

BJP MLA ने किसान को जड़े थप्पड़, हंगामा


बीजेपी विधायक रामसरन वर्मा
बीजेपी विधायक रामसरन वर्मा - फोटो : youtube
बीसलपुर के भाजपा विधायक रामसरन वर्मा और उनके गनर ने चीनी मिल के बाहर लगे जाम के दौरान एक गन्ना किसान को कई थप्पड़ जड़ दिए। इससे भड़के किसानों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। माहौल बिगड़ता देख विधायक ने अपनी गलती मानते हुए खेद व्यक्त किया। इसके बाद किसान शांत हुए।  किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम सहदेव सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बार-बार तकनीकी खराबी आने के कारण मिल पूरी क्षमता से पेराई नहीं कर पा रही है। इससे केन यार्ड और मिल गेट पर गन्ना लदे वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया। किसानों ने चीनी मिल प्रशासन पर धीमी गति से गन्ने की तौल कराने का आरोप लगाते हुए सोमवार सुबह लगभग नौ बजे हंगामा शुरू कर दिया। उत्तेजित किसानों ने मिल यार्ड में जीएम सहदेव सिंह और सीसीओ नीरज शुक्ला का घेराव कर लिया। 

मिल अधिकारियों के समझाने पर भी किसान शांत नहीं हुए और तौल ठप करा दी। इसी बीच भाजपा विधायक रामसरन वर्मा वहां पहुंच गए। उन्होंने मिल अधिकारियों और किसानों से वार्ता की। इसी बीच विधायक की नजर केन यार्ड में ट्रैक्टर ट्राली लेकर आए गांव जसकरनापुर के युवा किसान दाताराम मौर्य पर पड़ी तो वह बिफर गए। उसे नाबालिग बताते हुए बुरा-भला कहने लगे। आरोप है कि इसी बीच विधायक के इशारे पर उनके गनर मोहनवीर सिंह ने दाताराम को थप्पड़ जड़ दिया। दाताराम ने विरोध किया तो विधायक ने खुद भी दाताराम के दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। साथी को पिटते देख बाकी किसान उत्तेजित हो उठे गए। विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहीं उनका पुतला फूंका। 

माहौल बिगड़ता देख विधायक ने अपनी गलती मान ली और घटना पर खेद जताकर किसी तरह किसानों को शांत किया। विधायक के कहने पर मिल प्रशासन ने गन्ने की तौल शुरू करा दी।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345