'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए BJP ने झोंकी ताकत(Power) - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 30 मार्च 2019

'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए BJP ने झोंकी ताकत(Power)

'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए BJP ने झोंकी ताकत(Power)


नरेंद्र मोदी (फाइल)
नरेंद्र मोदी (फाइल)
भाजपा ने 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को दिल्ली के तालकटोरा मैदान में 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। उनके साथ कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी शामिल होंगे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चांदनी चौक के हेरिटेज बैंक्वेट हाल में ऐसे ही कार्यक्रम में रहेंगे, जबकि केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पश्चिमी दिल्ली में कार्यक्रम में शामिल होंगी। भाजपा से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम के मुख्य कार्यक्रम को देश के 500 अलग-अलग स्थानों पर सुना जाएगा। सभी संबंधित सांसद रविवार को शाम को अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को जनता के साथ सुनेंगे। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को इस कार्यक्रम का मुख्य संयोजक बनाया गया है जबकि दिल्ली में सतेंद्र सिंह कार्यक्रम के मुख्य इंचार्ज होंगे। तालकटोरा मैदान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल ढंग से आयोजित कराने के लिए दिल्ली प्रदेश संगठन के महामंत्री राजेश भाटिया को जिम्मेदारी दी गई है।

रविवार शाम पांच बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम मोदी चार हजार चौकीदारों, छात्रों, नए वोटरों, वकीलों, डॉक्टरों और अन्य प्रोफेशनल्स के साथ मुलाकात करेंगे। देश के अलग-अलग जगहों से लोग नमो ऐप के जरिये इस कार्यक्रम में पीएम से जुड़ सकते हैं। इसके पूर्व भी पीएम ने इसी तरह के कार्यक्रम में पूरे देश के चौकीदारों से बात की थी।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345