BJP को पूर्वी UP में Thakur बनाम ब्राह्मण जंग का डर, विवाद निपटारे का निर्देश - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शुक्रवार, 8 मार्च 2019

BJP को पूर्वी UP में Thakur बनाम ब्राह्मण जंग का डर, विवाद निपटारे का निर्देश

BJP को पूर्वी UP में Thakur बनाम ब्राह्मण जंग का डर, विवाद निपटारे का निर्देश


BJP leadership's concern about the ruckus between Sharad Tripathi and Rakesh Singh Baghel
बुधवार को सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच आम चुनाव से ठीक पहले ऑन कैमरा हुई मारपीट से भाजपा नेतृत्व सकते में है। नेतृत्व को डर है कि हालात नहीं संभालने की स्थिति में यह मामला पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठाकुर बनाम ब्राह्मण का रूप न ले ले। 

यही कारण है कि केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य सरकार के साथ-साथ राज्य संगठन को हर हाल में विवाद के निपटारे का निर्देश दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सांसद-विधायक मारपीट मामले में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य पार्टी के अध्यक्ष, संगठन मंत्री, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्रियों के साथ फोन पर अलग-अलग बात की है।

  इन्हें हर हाल में विवाद का जल्द निपटारा करने और किसी भी सूरत में इसे दो बिरादरी के बीच जंग की धारणा नहीं बनने देने का निर्देश दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि खासतौर से पूर्वी यूपी में इन दोनों बिरादरियों के बीच सियासी अदावत रही है। 

बीते लोकसभा और विधानसभा में भाजपा बहुत मुश्किल से दोनों बिरादरी को एक साथ साधने में सफल रही थी। अब जिस प्रकार दोनों के समर्थकों ने उग्र रूप अपना रखा है, उससे पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी का सियासी समीकरण गड़बड़ा सकता है। यह इसलिए भी कि कांग्रेस पहले से अगड़ी जातियों को साधने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

किसी एक पर नहीं होगी कार्रवाई

दो बिरादरी के बीच जंग की धारणा न बने, इसलिए इस मामले में शामिल दोनों नेताओं में से किसी एक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। पार्टी की पहली कोशिश दोनों के बीच समझौता करा कर विवाद को टालने की होगी। इसमें असफल रहने के बाद दोनों पक्षों पर समान कार्रवाई का रास्ता चुना जा सकता है।

टिकट की लड़ाई भी है जड़

दरअसल इस जंग के पीछे लोकसभा चुनाव का टिकट भी है। सांसद त्रिपाठी के समर्थकों का कहना है कि राज्य भाजपा और सरकार का एक धड़ा बीते करीब डेढ़ साल से सांसद को अलग-थलग करने की कोशिश में था। इसी कोशिश के तहत उद़घाटनों और शिलान्य पट्टिका में सांसद का नाम नहीं डाला जा रहा था। विधायक बघेल सांसद त्रिपाठी के विरोधी खेमे के माने जाते हैं। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345