Madhya Pradesh में 25 लाख किसानों के कर्ज माफ किए : Kamal Nath - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शुक्रवार, 8 मार्च 2019

Madhya Pradesh में 25 लाख किसानों के कर्ज माफ किए : Kamal Nath

Madhya Pradesh में 25 लाख किसानों के कर्ज माफ किए : Kamal Nath


कमलनाथ
कमलनाथ - फोटो : PTI
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया है कि शुक्रवार आठ मार्च तक प्रदेश में करीब 25 लाख किसानों के 10 हजार करोड़ के कर्ज माफ हो जाएंगे। इन किसानों को बैंकों से नो-ड्यूज का सर्टिफिकेट मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे मंत्रिमंडल को 76 दिन हुए हैं और हमने पार्टी के वचन-पत्र के 83 बिंदुओं पर काम किया है। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा जिस हाल में मध्य प्रदेश को छोड़कर गई है, वो किसी से छिपा नहीं है।  

हमारी सरकार को खजाना खाली मिला। किसानों की आत्महत्या व महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले में नंबर एक राज्य था। यही स्थिति युवा बेरोजगारों की है। सरकार इन चुनौतियों से पार पाने के लिए काम कर रही है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर हुए तबादलों के बारे में उन्होंने कहा कि ये उन लोगों के ही हुए हैं जो जेब में भाजपा का बिल्ला लेकर घूमते थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद और ट्रांसफर किए जाएंगे।

केंद्र सरकार से मांगा पांच साल का हिसाब

कमलनाथ ने भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार से 15 साल तो केंद्र सरकार से पांच साल का हिसाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में देश में कई बड़ी आतंकी घटनाएं हुई हैं। संसद से लेकर पुलवामा में हमला किसकी सरकार के वक्त हुआ। वायु सेना प्रमुख ने भी बताया कि जो टारगेट दिया गया था, वह उन्होंने हिट किया तो सरकार को देश के सामने सब बता देना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि 15 मई के बाद सब साफ हो जाएगा और उस वक्त नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होंगे। प्रदेश में ओबीसी को 27 फीसदी और सवर्ण को 10 फीसदी आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर कमलनाथ ने कहा कि इसमें कहीं कोई समस्या नहीं है, तमिलनाडु में भी 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण दिया जा चुका है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345