BJP की आज अहम बैठक, पहले दौर के उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है मुहर - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 16 मार्च 2019

BJP की आज अहम बैठक, पहले दौर के उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है मुहर

BJP की आज अहम बैठक, पहले दौर के उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है मुहर


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार शाम को पार्टी कार्यालय में होगी। इस बैठक में 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान वाली सीटों के उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में बीस राज्यों की 90 सीटों पर मतदान होना है। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक समिति की बैठक में सबसे पहले पश्चिमी उत्तरप्रदेश की सीटों पर फैसला लिया जा सकता है। इनमें नोएडा, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, बिजनौर, कैराना, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं।

इस समय नोएडा का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व पूर्व जनरल वीके सिंह कर रहे हैं। भाजपा इन सीटों से कुछ उम्मीदवारों का टिकट काट सकती है और नए चेहरों को मौका दे सकती है।

बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा में भी पहले चरण में मतदान होना है। लेकिन बिहार में अभी भी एनडीए ने सीटों के आवंटन की औपचारिक घोषणा नहीं की है।

ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि भाजपा इन सीटों में से कितने पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करती है। हालांकि, जमुई पहले ही लोकजनशक्ति पार्टी की सीट रही है। इस समय रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान यहां से सांसद हैं। ऐसे में इसके उसी के खाते में जाने की संभावना है।

जबकि चर्चा है कि नवादा सीट से भाजपा ने अपनी दावेदारी छोड़ दी है। इस सीट से सांसद भाजपा नेता गिरिराज सिंह को दूसरी सीट से मौका दिया जा सकता है। ऐसा करके भाजपा ने सीटों के समझौते की बात के साथ-साथ अपने सांसदों के सीटों को बदलने का दांव भी खेला है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345