NCP की 2nd सूची में पवार के पौत्र, भुजबल के भतीजे का नाम शामिल - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 16 मार्च 2019

NCP की 2nd सूची में पवार के पौत्र, भुजबल के भतीजे का नाम शामिल

NCP की 2nd सूची में पवार के पौत्र, भुजबल के भतीजे का नाम शामिल


शरद पवार (फाइल)
शरद पवार (फाइल)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के पौत्र पार्थ और वरिष्ठ नेता छगन भुजबल के भतीजे समीर के नाम अगले महीने होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची में शामिल हैं। पार्टी ने शुक्रवार को यह घोषणा की। राकांपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार के पुत्र पार्थ मावल सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने छगन भुजबल के भतीजे समीर भुजबल को नासिक से चुनाव मैदान में उतारा है। समीर को धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था।

टीवी पर छत्रपति शिवाजी की भूमिका निभाने वाले डा. अमोल कोल्हे का नाम भी दूसरी सूची में है। वह हाल में शिवसेना छोड़ कर राकांपा में शामिल हुए थे। कोल्हे शिरूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में धनराज हरिभाऊ महाले (डिंडोरी) और बजरंग सोनावने (बीड़) के नाम भी शामिल हैं।

पार्टी ने अब तक विवादास्पद अहमदनगर और मढा सीटों के लिए किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। पवार के मढा सीट से लड़ने की उम्मीद थी लेकिन हाल में उन्होंने ऐसा नहीं करने की घोषणा की थी। बृहस्पतिवार को घोषित की गई पार्टी की पहली सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम थे जिनमें शरद पवार की बेटी सुप्रिया का नाम भी शामिल है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345