7 राज्यों के अलावा बड़े दल से चुनावी गठबंधन नहीं चाहते Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश में भी एक सीमा के बाद कांग्रेस ने अपने पैरों पर खड़ा होने का फैसला ले लिया। इसी तरह से पंजाब में भी चुनाव पूर्व तालमेल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की सलाह को अहमियत दी। कैप्टन किसी भी सूरत में आम आदमी के साथ तालमेल के पक्ष में नहीं थे। पार्टी का करीब-करीब यही रुख हर राज्य में रहने वाला है। बताते हैं इसको ध्यान में रखकर केंद्रीय चुनाव समिति ने टिकट बंटवारे के काम को आगे बढ़ा दिया है।
जहां हो जरूरत करो छोटी पार्टी से तालमेल
उत्तर प्रदेश इसकी पहली प्रयोगशाला बन सकता है। कांग्रेस यहां कुछ छोटे दलों के साथ तालमेल कर सकती है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया इसके जरिए एक सोशल इंजीनियरिंग कर रहे हैं। इसके अंतर्गत छोटे दलों, वर्गों, संप्रदायों, समाज के प्रभावशाली लोगों के साथ जुड़कर बड़ा राजनीतिक संदेश देने की तैयारी है। प्रियंका गांधी और सिंधिया ने बतौर कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश के पहले दौरे के दौरान कुछ छोटे दलों से भेंट मुलाकात की थी। कुछ से लगातार संपर्क का सिलसिला चल रहा है।
इसी क्रम में प्रियंका ने भीम पार्टी के नेता चंद्रशेखर से भी मुलाकात की है। इसी तरह से निषाद पार्टी समेत कई छोटे-छोटे दलों के लोग कांग्रेस नेता से मिलने के प्रयास में हैं। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में करीब 50 सीटों को मुख्य केंद्र में रखकर पार्टी 60 से अधिक उम्मीदवार उतार सकती है। फिलहाल अभी 11 उम्मीदवारों की ही घोषणा हुई है। पार्टी ने यह प्रयोग पूर्वोत्तर के राज्यों समेत अन्य में मिले अनुभव के आधार पर अपनाया है।