Congress-Aap के बीच फिर से गठबंधन की हवा तेज, आज की बैठक में Rahul Gandhi ले सकते हैं फैसला

कपिल सिब्बल ने हाल ही कहा था कि वे बिना गठबंधन के कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे, जिस प्रकार उन्होंने चांदनी चौक से दावेदारी की है उसे इस बात को बल मिला है कि अंदर खाते कहीं ना कहीं कांग्रेसी नेता गठबंधन करने के प्रयास तेज कर रहे हैं। यह भी तय है कि सिब्बल चांदनी चौक से बिना गठबंधन के लड़ते हैं तो वे किसी भी हालत में जीतने की स्थिति में नहीं है।
हाईकमान के निर्णय का विरोध नहीं कर पाएगा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित व उनके साथी भले ही गठबंधन का विरोध कर रहे हैं लेकिन यह तय है कि हाईकमान के निर्णय का कोई भी विरोध नहीं कर पाएगा। हाल ही में शीला ने यह स्पष्ट कर दिया था कि जो भी निर्णय हाईकमान लेगा हम उसके साथ हैं इतना ही नहीं विपक्ष के कई नेता आप की तरफदारी मैं कांग्रेस को गठबंधन करने के लिए मनाने में लगे हुए हैं।
वहीं कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन का फैसला सोमवार को होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में हो सकता है। यह तय है की जिस प्रकार राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के संपर्क में है ऐसे में वह अंतिम समय में आप से गठबंधन को हरी झंडी दे सकते हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको भी गठबंधन के पक्ष में है। शीला दीक्षित गुट के कड़े विरोध के बावजूद उन्होंने आशा नहीं छोड़ी और बार-बार गठबंधन करने की वकालत कर रहे हैं। उनका भी कहना है के वे जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। उनको आशा है कि राहुल गांधी भाजपा को हराने के लिए आप से गठबंधन को मंजूरी दे देंगे।