इस बार PM बनाने के लिए वोट मत देना: Kejriwal - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 25 मार्च 2019

इस बार PM बनाने के लिए वोट मत देना: Kejriwal

इस बार PM बनाने के लिए वोट मत देना: Kejriwal


arvind kejriwal
arvind kejriwal
लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान पर निकले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार दूसरे दिन दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे की वकालत करते नजर आए। दिल्ली की सभी समस्याओं का राज आधे राज्य में छिपा होने की बात करते हुए केजरीवाल ने पूर्ण राज्य को दिल्लीवालों का हक बताया। साथ ही दावा किया कि पूर्ण राज्य बनते ही दिल्ली की सभी समस्याएं वह दूर कर देंगे। केजरीवाल ने रविवार शाम यह बातें मालवीय नगर व त्रिलोकपुरी की चुनावी रैलियों में कहीं।  अरविंद केजरीवाल ने दोनों रैलियों में लोगों से अपील की है कि इस बार के चुनाव में वह वोट प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट न करें। इसकी जगह दिल्ली, दिल्ली की तरक्की व खुद अपने व अपने बच्चों के लिए वोट करें। अगर सातों सांसद आप के जीतते हैं तो दो साल में वह दिल्ली पूर्ण राज्य बनवा कर दम लेंगे। पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने बनने के बाद दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों की हर जरूरत को पूरा करेगी। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली बार लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के वोट दिया था। लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद दिल्ली के कुछ नहीं किया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कुछ करने की जगह मोदी ने दिल्ली को सीलिंग दी। 

नोटबंदी से छोटे कारोबारियों को उजाड़ दिया। सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं किया। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बदतर है। केजरीवाल ने दावा किया कि अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होता तो यह समस्याएं न होतीं। आप की दिल्ली सरकार उसी तरह इन समस्याओं को दूर करती, जैसे शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली दुनिया में अपना नाम रोशन कर रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के पूर्ण राज्य होने पर कालेजों में दिल्ली के बच्चों को 85 फीसदी का आरक्षण मिलेगा। दस साल में सभी दिल्ली वालों को सस्ती दरों पर मकान मिल जाएगा।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345