Congress बोली,PM Modi सरकार में 'झूठे विकास' के बाद अब भगवान को गाली - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 16 मार्च 2019

Congress बोली,PM Modi सरकार में 'झूठे विकास' के बाद अब भगवान को गाली

Congress बोली,PM Modi सरकार में 'झूठे विकास' के बाद अब भगवान को गाली 


रणदीप सुरजेवाला
रणदीप सुरजेवाला 
कांग्रेस ने बीएसएनएल के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के एक कथित विवादित बयान को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि 'झूठे विकास' के बाद अब भगवान को गाली दी जा रही है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'मोदी की नई आर्थिक व्यवस्था में लुटेरों को मजे लेने की खुली छूट है जबकि कड़ी मेहनत करने वाले भारतीय नागरिकों को वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ता है।' 

उन्होंने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के एक कथित विवादित बयान को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा, 'मोदी के 'न्यू इंडिया' की हकीकत, खोटी नीयत, झूठा विकास! ना रोजगार, ना तनख्वाह समय अनुसार। अब जुमलेबाजों को करो बाहर! वाह मोदी जी! अब भगवान को गाली!' 

सुरजेवाला ने कहा, 'जब काम और जवाबदेही की बारी आई तो आपके केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने अब 'भगवान को ही बेवकूफ' बता डाला क्योंकि रोटी-रोजगार की जिम्मेदारी तो भगवान की है और सत्ता भोगने का अधिकार भाजपाईयों का....! शर्म करो.....।'

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345