Lok Sabha चुनाव: Raj Babbar के लिए वोट मांगने ससुराल आएंगी Priyanka Gandhi

राजबब्बर के चुनाव मैदान में उतरने से मुरादाबाद लोकसभा सीट हाईप्रोफाइल सीटों में शामिल हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव मैदान में होने की वजह से कांग्र्रेस की प्रतिष्ठा इस सीट पर दांव पर लगी है। राजबब्बर के आने से इतना साफ हो गया है कि यहां चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों के साथ ही फिल्मी सितारों का भी जमघट लगेगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह का कहना है कि प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे शीर्ष नेताओं का भी कार्यक्रम मांगा गया है। राजबब्बर की बेटी फिल्म अभिनेत्री जूही बब्बर भी पिता के लिए वोट मांगने मुरादाबाद आएंगी।
इसके अलावा बॉलीवुड के दूसरे कई सितारे भी मुरादाबाद में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। कांग्रेसी इसे लेकर उत्साहित हैं। राजबब्बर 18 मार्च को मुरादाबाद में रैली करेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इसके बाद स्टार प्रचारकों और बॉलीवुड सितारों के आने का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।