CPI ने 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, छात्रनेता Kanhaiya Kumar का नाम नहीं
Kanhaiya Kumar
सीपीआई ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी, इसमें छात्रनेता कन्हैया कुमार का नाम शामिल नहीं है। कन्हैया कुमार के लिए संभवतया बिहार में बेगुसराय सीट चुनी गई थी, हालांकि इसका खुलासा नहीं किया गया है।
सीपीआई नेता डी राजा के अनुसार पार्टी 24 राज्यों में कुल 53 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। इस पर अंतिम निर्णय होने के बाद ही कन्हैया कुमार के नाम पर विचार किया जा सकेगा। राजा ने यह भी कहा कि यदि पार्टी की मांग नहीं मानी जाती है तो वह गठबंधन से हट जाएगी।
दूसरी ओर, सूत्रों के अनुसार राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव कन्हैया कुमार को टिकट दिए जाने के खिलाफ हैं। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि छात्रनेता भूमिहार समुदाय से है। यह समुदाय पारंपरिक रूप से कथित तौर पर ऊंची जातियों का विरोधी रहा है। लालू प्रसाद का मानना है कि यह उनकी पार्टी के लिए ठीक नहीं होगा। लालू प्रसाद यह भी महसूस करते हैं कि प्रदेश में सिर्फ एक ही वामपंथी दल, सीपीआई (एमएल) का ही जनाधार है।