London के आलीशान घर में रह रहा है भगोड़ा Nirav Modi, शुरू किया नया कारोबार

डेली टेलीग्राफ ने नीरव मोदी के 62 करोड़ रुपये के आलीशान लग्जरी स्काईस्क्रैपर घर को ढूंढ़ लिया है जिसमें वह इन दिनों निवास कर रहा है। इस घर का मासिक किराया 13 लाख के करीब है। अखबार का दावा है कि उसने यहां हीरे का नया व्यापार भी शुरू कर लिया है जिसे वह अपने घर से थोड़ी सी दूरी से संचालित करता है। इस व्यापार की शुरुआत उसने मई 2018 में की थी। उसने होलसेल ट्रेड एंड रिटेलर इन वाचिस एंड ज्वैलरी में अपने कारोबार को सूचीबद्ध करवाया है।
टेलीग्राफ ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि नीरव मोदी ने अपने भगोड़ेपन को छिपाने के लिए आश्चर्यजनक रूप से एक अडिग रवैया अपनाया हुआ है। वह अपने घर और हीरा कंपनी के बीच अपने कुत्ते को घुमाने के लिए ले जाता है।' टेलीग्राफ को सरकारी सूत्रों से पता चला है कि नीरव मोदी को हालिया महीनों में विभाग ने एक राष्ट्रीय बीमा नंबर दिया है ताकि वह काम कर सके। साथ ही इससे वह यूके में ऑनलाइन बैंक अकाउंट को संचालित कर सकता है जबकि भारत में वह वांछित है।