Election आयोग ने चुनावों के लिए ट्विटर पर जारी किया नया Emoji
Election Emoji
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने आगामी आम चुनावों के लिए ट्विटर पर शुक्रवार को एक नया इमोजी लांच किया। इसका मकसद चुनाव से जुड़ी बातचीत में अच्छे संवाद और हिस्सेदारी को प्रोत्साहित करना है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करना भी है। चुनाव आयोग ने एक प्रक्रियाबद्ध मतदाता शिक्षा और चुनावी हिस्सेदारी (स्वीप) कार्यक्रम शुरू किया है। यह नागरिकों को उनके चुनावी अधिकारों, जिम्मेदारियों और प्रक्रिया के बारे में उनकी जागरूकता को बढ़ाने के लिए चलाया जाने वाला एक प्रचार अभियान है। ट्विटर इंडिया चुनाव आयोग के ‘स्वीप’ का अपने मंच पर स्वागत करता है।
ट्विटर इंडिया पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नमेंट डायरेक्टर महिमा कौल ने कहा, ‘भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकसभा चुनाव में ट्विटर के लिए ये मुख्य फोकस होगा। ट्विटर चुनाव से जुड़ी चर्चाओं को आगे रखने के लिए प्रतिबद्ध है।