Hafiz Saeed की 25 संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी, बड़ी कार्रवाई करेंगी एजेंसियां - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 23 मार्च 2019

Hafiz Saeed की 25 संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी, बड़ी कार्रवाई करेंगी एजेंसियां

Hafiz Saeed की 25 संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी, बड़ी कार्रवाई करेंगी एजेंसियां


हाफिज सईद (फाइल)
हाफिज सईद (फाइल)
केंद्रीय एजेंसियां घाटी में आतंकियों और अलगाववादियों पर शिकंजा और कसने की तैयारी में है। जल्द ही लश्कर-ए-ताइबा के सरगना हाफिज सईद की 25, शब्बीर शाह की 4 और अन्य आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों के नाम पर संपत्तियां अटैच या जब्त की जा सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय, एनआईए और आयकर विभाग ने इन संपत्तियों का डाटा इकट्ठा कर लिया है और जल्द ही घाटी में आतंकी संगठनों, इससे जुड़े लोगों और पत्थरबाजी को बढ़ावा देने वालों पर आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। ईडी ने टेरर फंडिंग मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत सईद और उसके मददगारों से जुड़ी 25 संपत्तियों की पहचान की है, जिन्हें जब्त किया जा सकता है। इनकी कीमत करीब 7 करोड़ आंकी गई है। इसी तरह की कार्रवाई अलगाववादी नेता शब्बीर शाह व अन्य के खिलाफ भी की जाएगी। 

हाल ही में ईडी ने सईद के मददगार जहूर अहमद शाह वटाली की गुरुग्राम में 1.03 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। केंद्रीय एजेंसी ने टेरर फंडिंग मामले में पीएमएलए के तहत 13 एफआईआर दर्ज की हैं। एनआईए ने भी 13 लोगों और उनकी संपत्तियों की पहचान की है। चार्जशीट दायर करने के बाद इन संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345