Hardik Patel होंगे Congress में शामिल, 12 मार्च को कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे Rahul Gandhi

गीता ने कहा, ‘‘हार्दिक अमरेली, मेहसाणा या जामनगर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी कुछ तय नहीं हुआ है। चूंकि वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं तो अब पार्टी ही सीट के बारे में निर्णय लेगी।’’
कांग्रेस ने घोषणा की है कि गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता 12 मार्च को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक और एक जनसभा के लिए अहमदाबाद में होंगे। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पहले 28 फरवरी को हुई थी लेकिन पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना के हवाई हमले के आलोक में इसे स्थगित कर दिया गया था।
हार्दिक पटेल शिक्षा और नौकरियों में अपने समुदाय के लोगों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर गुजरात में हुए जबर्दस्त प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आए थे। दिसंबर 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक ने कांग्रेस के प्रति अपने समर्थन की घोषणा की थी।