Congress ने 15 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, Sonia रायबरेली, Rahul अमेठी से लड़ेंगे चुनाव
सोनिया गांधी, राहुल गांधी (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 11 और गुजरात की चार सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यूपी की इन 11 सीटों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी रायबरेली, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। यह कांग्रेस पार्टी की पहली सूची है। इसके अलावा कुशीनगर से आरपीएन सिंह, सहारनपुर से इमरान मसूद, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, धौरहरा से जतिन प्रसाद, उन्नाव से अनु टंडन, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से बृजलाल खबरी, फैजाबाद से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री भरोसा जताया है।
गुजरात से भी चार उम्मीदवार
कांग्रेस ने पहली सूची में अहमदाबाद वेस्ट से राजू परमार (एससी) को उम्मीदवार बनाया है। आनंद से भरत सिंह सोलंकी, वड़ोदरा से प्रशांत पटेल, छोटा उदयपुर से रंजीत मोहन सिंह रथुआ पर भरोसा जताया है।
देखें पूरी सूची-
