आखिर मान गए Jitin Prashad, Rajnath Singh के खिलाफ Lucknow से लड़ेंगे चुनाव!
Jitin Prasad
खबर है कि कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यहां भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से उनकी टक्कर होगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान ने जितिन को लखनऊ सीट से चुनाव लड़ने के लिए मना लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ से दोबारा टिकट मिलने के साथ गठबंधन और कांग्रेस के लिए मजबूत प्रत्याशी चुनने की चुनौती थी। पिछले चुनाव में जीत हासिल करने वाले राजनाथ सिंह को यह सीट विरासत में मिली है।
वाजपेयी और लालजी टंडन की सीट रही है लखनऊ
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के राजधानी से सांसद रहने के बाद लालजी टंडन को इस सीट पर भाजपा की जीत बरकरार रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया था। इसके बाद यह सीट राजनाथ सिंह के खाते में आ गयी और उन्होंने भी बड़े अंतर से पिछले चुनाव में जीत हासिल की थी।