Keral Congress अध्यक्ष का दावा, वायनाड से चुनाव लड़ेंगे Rahul Gandhi - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 23 मार्च 2019

Keral Congress अध्यक्ष का दावा, वायनाड से चुनाव लड़ेंगे Rahul Gandhi

Keral Congress अध्यक्ष का दावा, वायनाड से चुनाव लड़ेंगे Rahul Gandhi


राहुल गांधी (फाइल फोटो)
राहुल गांधी (फाइल फोटो) 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड से भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने भी राहुल गांधी के वायनाड सीट से चुनाव लड़ने का दावा किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रामचंद्रन ने कहा कि इस संबंध में एक महीने से बात चल रही थी। शुरुआत में राहुल गांधी तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में वह मान गए।  वहीं, एआईसीसी महासचिव ओमन चांडी ने पत्तनमतिट्टा जिले में संवाददाताओं से कहा कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने गांधी से वयनाड से लड़ने का आग्रह किया है लेकिन उन्होंने प्रस्ताव पर टिप्पणी नहीं की है।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेता मांग कर रहे हैं कि गांधी को किसी दक्षिण भारतीय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए और हमने गांधी से वयनाड सीट से लड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने अब तक इस अनुरोध पर टिप्पणी नहीं की है। लेकिन हमें उम्मीद है कि कुछ सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। 

पार्टी केरल की 20 लोकसभा सीटों में से 16 पर चुनाव लड़ रही है और उसने 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है लेकिन वयनाड एवं वडाकरा से अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। 

कांग्रेस अध्यक्ष फिलहाल उत्तर प्रदेश स्थित अमेठी से सांसद हैं जहां आगामी लोकसभा चुनाव में उनका सामना भाजपा की नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से होगा।वायनाड सीट से कांग्रेस नेता एमएल शाहनवाज पिछले दो बार से सांसद  हैं। ये सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। यह सीट कन्नूर, मलाप्पुरम और वायनाड संसदीय क्षेत्रों को मिलाकर बनी है।

कर्नाटक से भी उठी मांग 

केरल के अलावा कर्नाटक कांग्रेस ने भी राहुल गांधी से कर्नाटक से चुनाव लड़ने की मांग की थी। दरअसल, पिछले लोकसभा चुनाव में सबसे बुरा प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस का दक्षिण के इस राज्य से किस्मत कनेक्शन रहा है। कांग्रेस को फिर से राजनीति में स्थापित करने में कर्नाटक हमेशा मददगार बना है। 

गांधी परिवार को बुरे दौर में राजनीतिक जमीन वापस पाने में इस राज्य ने हमेशा मदद की है। कर्नाटक से जुड़े नेता चाहते हैं कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं राहुल भी अमेठी के साथ कर्नाटक की किसी सीट से चुनाव लड़ें। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345