Lok Sabha Election 2019: पंजाब में Congress की कर्जमाफी रैली, Rajnath व Nitin Gadkari लखनऊ में तो Amit Shaah एमपी दौरे पर - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

गुरुवार, 7 मार्च 2019

Lok Sabha Election 2019: पंजाब में Congress की कर्जमाफी रैली, Rajnath व Nitin Gadkari लखनऊ में तो Amit Shaah एमपी दौरे पर

Lok Sabha Election 2019: पंजाब में Congress की कर्जमाफी रैली, Rajnath व Nitin Gadkari लखनऊ में तो Amit Shaah एमपी दौरे पर


अमित शाह-राहुल गांधी
अमित शाह-राहुल गांधी
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने चुनावी अभियान में लगी हुई हैं। केवल पार्टी के नेता ही नहीं, बल्कि राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक लगातार रैलियां कर रहे हैं। गुरुवार को पंजाब के मोगा में कांग्रेस की कर्ज माफी रैली हो रही है। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के तीन बड़े कार्यक्रम आयोजित हैं। इनमें से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम सरकारी है,

 लेकिन इन दिनों सरकारी जनसभाओं में भी चुनावी मुद्दे, वार-पलटवार आदि देखे जा रहे हैं।  बादलों के गढ़ पंजाब के मोगा जिले में कांग्रेस की कर्ज माफी रैली के जरिए राहुल गांधी प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के अभियान की शुरुआत करेंगे। मुख्य शहर से करीब 24 किमी दूर गांव किली चाहल में हो रही यह रैली करीब 11 बजे शुरू होगी। बता दें कि मोगा में चार विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से कांग्रेस ने तीन सीटें जीती थीं। रैली में प्रदेश के करीब 2.87 लाख किसानों के कर्ज माफी करने की घोषणा की जाएगी। साथ ही मोदी सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। अमित शाह दोपहर 12 बजे मध्य प्रदेश के सागर में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे तो दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे वह छत्तीसगढ़ में सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोनों ही जगहों पर वह आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अपने कार्यकर्ताओं में जोश फूंकेंगे। 

राजनाथ संग गडकरी और योगी भी होंगे

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लाख करोड़ रुपये से भी अधिक राशि की राजमार्ग की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह नमामि गंगे परियोजना के तहत भी करीब दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थिति रहेंगे।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345