सामने आया सच, Pakistani सेना की कैद में इस तरह Wing Commander Abhinandan ने बिताए 24 घंटे

वर्तमान से बात करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि विंग कमांडर को सोने नहीं दिया गया और उनकी पिटाई की गई। हिरासत में रखने के दौरान वर्तमान को घंटों खड़ा रखा गया और बहुत तेज आवाज में संगीत सुनाया गया ताकि उन्हें असहज किया जा सके। पाकिस्तानी अधिकारियों ने उसने वायुसेना की फ्रीक्वेंसी को लेकर जिसके जरिए वह संदेश भेजते हैं, लड़ाकू विमानों की तैनाती करते हैं और लॉजिकल व्यवस्था करते हैं उसकी जानकारी पाना चाहते थे।
अधिकारी ने कहा कि सभी भारतीय लड़ाकू विमान पायलटों को सिखाया जाता है कि जितना संभव हो सके उतनी देर तक सूचनाओं को देने से बचें। ताकि पहले 24 घंटे के दौरान फ्रिक्वेंसी और तैनातियों को बदला जा सके जिसके कारण विरोधी को होने वाले लाभ से बचा जा सके। अधिकारी ने कहा, 'विंग कमांडर अभिनंदन ने बिलकुल ऐसा ही किया।'
वर्तमान से पाकिस्तानी सेना द्वारा उन्हें हिरासत में लिए जाने को लेकर तीन-चार टीमों ने बातचीत की। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय पायलट से पूछताछ की और वह हीरो बनकर उभरे। पाकिस्तान वायुसेना भी उनसे पूछताछ कर रही थी लेकिन वह ज्यादातर समय पाकिस्तानी सेना के कब्जे में रहे।
अधिकारी ने बताया कि इजेक्शन (विमान से कूदने) के बाद शुरुआती घंटों में उनका कोई प्राथमिक उपचार नहीं किया गया। इसके बावजूद उन्हें खड़ा रखा गया, 'तेज आवाज में संगीत सुनाया गया ताकि उन्हें असहज किया जा सके। उनके सिर को पानी में डुबोया गया और यहां तक कि उनकी पिटाई भी की गई। पाकिस्तान ने भारतीय तैनाती को लेकर उनसे जानकारी निकालने की कोशिश की थी।'
इससे पहले 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट कमबमपति नचिकेता को हिरासत में ले लिया था। उन्होंने उनके मिग-27 लड़ाकू विमान पर मिसाइल मारकर उसे नीचे गिरा दिया था। आठ दिनों बाद उन्हें भारत को लौटाया गया। इससे पहले उन्हें काफी तरह की यातनाएं दी गई थीं। उनसे जानकारी निकलवाने के लिए उनके पैरों के पास गोलियां मारी गई थीं।