Modi-Modi कहने वालों से परेशान JDS विधायक ने कहा- 'इन लोगों को थप्पड़ मार दो'

भाजपा के प्रवक्ता और विधायक सुरेश कुमार ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि गौड़ा मोदी के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं। सुरेश ने कहा, "अरासिकेरे के विधायक ने अपने समर्थकों को नरेंद्र मोदी पर पत्थर फेंकने के लिये कहा। इससे पहले भी कई नेताओं ने आपत्तिजनक बयान दिये। यह उनकी प्रधानमंत्री के प्रति घृणा को दर्शाता है।
जदएस कांग्रेस के साथ गठबंधन करके कर्नाटक में लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। राज्य में भी दोनों मिलकर सरकार चला रहे हैं। कर्नाटक में लोकसभा के दूसरे और तीसरे चरण के लिए 18 और 23 अप्रैल को मतदान होंगे। बता दें कि 2019 का लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे।