Pakistan 27 फरवरी को India पर Balakot जैसा हमला करने में कैसे हुआ विफल?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर हवाई हमला किया था। इस हमले के ठीक अगले दिन यानी 27 फरवरी को पाकिस्तान भी भारत पर ऐसा ही एक हमला करने वाला था, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाया। न्यूज एजेंसी एएनाई को सरकारी सूत्र ने बताया है, "27 फरवरी को पाकिस्तानी वायु सेना 20 विमानों के साथ आई थी, जिनमें अमेरिका का एफ-16, फ्रांस के मिराज-IIIएस और चीन का जेएफ-17 शामिल था। इनके साथ ही उसने 11 एक हजार किलो के एच-4 बमों को अपने क्षेत्र में 50 किमी की रेंज से तीन मिल्ट्री टारगेट को निशाना बनाते हुए गिराया था। लेकिन किसी पर भी हमला करने में नाकाम रहा।"
एच-4 बमों को पाकिस्तानी वायु सेना ने मिराज-IIIएस से गिराया था। इन बमों को काफी दूरी सी गिराया गया, जिसके चलते ये निशाने पर नहीं लगे। ये उसी क्षमता के बम हैं जो भारतीय वायु सेना ने स्पाइस-2000 से बालाकोट में गिराए थे। एच-4 बमों को पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका की सहायता से बनाया है।