मां के गढ़ में Priyanka करेंगी चुनावी आगाज, 28 को पार्टी पदाधिकारियों से करेंगी चर्चा - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

बुधवार, 27 मार्च 2019

मां के गढ़ में Priyanka करेंगी चुनावी आगाज, 28 को पार्टी पदाधिकारियों से करेंगी चर्चा

मां के गढ़ में Priyanka करेंगी चुनावी आगाज, 28 को पार्टी पदाधिकारियों से करेंगी चर्चा


priyanka gandhi
priyanka gandhi 
यूपी के अन्य जनपदों के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अपनी मां सोनिया गांधी के क्षेत्र अमेठी में भी चुनावी आगाज करेंगी। मां के गढ़ में प्रियंका वाड्रा न सिर्फ भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा करेंगी, बल्कि किला फतह करने के लिए रणनीति बनाएंगी। प्रियंका वाड्रा के दौरे को लेकर जहां पार्टी पदाधिकारियों में उत्साह है, वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। 2004 से लगातार इस सीट से सांसद चुनीं जा रहीं सोनिया गांधी इस बार भी मैदान में हैं। मां के चुनावी प्रचार की कमान प्रियंका वाड्रा के पास ही रही है। अब मां के गढ़ में पहुंचकर प्रियंका वाड्रा न सिर्फ चुनावी माहौल की नब्ज टटोलेंगी। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने बताया कि 27 मार्च की शाम प्रियंका वाड्रा यहां भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। 28 मार्च को गेस्ट हाउस में रहकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। 29 मार्च को सुबह प्रियंका वापस लौट जाएंगी। उधर, एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि प्रियंका वाड्रा के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं।

इन्हौना में होगा जोरदार स्वागत

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी बुधवार को पहली बार अमेठी पहुंच रहीं हैं। वह कार्यकर्ताओं से मिलकर अमेठी में चुनावी रण का आगाज करेंगी। अमेठी के पश्चिमी छोर पर स्थित कस्बा हजारीगंज में कार्यकर्ताओं भव्य स्वागत करेंगे। सांसद राहुल गांधी के को-आर्डिनेटर गजेंद्र सिसौदिया ने बताया कि प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से अमेठी पहुंचेंगी। 

उन्होंने बताया कि लखनऊ से आते वक्त जनपद की सीमा पर स्थित हजारीगंज कस्बे में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे इन्हौना कस्बा निवासी पूर्व प्रधान एवं पीसीसी सदस्य मो. लतीफ़ के घर पहुंचकर उनका हालचाल लेंगी। विधानसभा क्षेत्र तिलोई के इन्हौना कस्बे में राष्टीय महासचिव कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उन्हें संबोधित करेंगी।

इसके बाद वह मुसाफिरखाना के लिये रवाना होंगी, जहां पर वह पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगी।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345