Priyanka Gandhi के राजनीति में आने से BJP पर कितना असर? CM Yogi ने दिया ये जवाब - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 16 मार्च 2019

Priyanka Gandhi के राजनीति में आने से BJP पर कितना असर? CM Yogi ने दिया ये जवाब

Priyanka Gandhi के राजनीति में आने से BJP पर कितना असर? CM Yogi ने दिया ये जवाब


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रियंका गांधी वाड्रा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रियंका गांधी वाड्रा। 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीटीआई-भाषा को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में आने से यूपी में भाजपा की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं, गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह पहले ही विवादों में उलझ चुका है। यह सिर्फ एक 'हौवा' है इससे ज्यादा कुछ नहीं।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रियंका पहले भी यूपी में प्रचार कर चुकी हैं। इसलिए इस बार भी उनके आने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। देश की जनता जानती है कि नरेंद्र मोदी के हाथ में देश का भविष्य सुरक्षित है। 2019 के चुनाव भाजपा को स्वर्णिम अवसर देंगे और पार्टी विजय पताका फहराएगी।

मुख्यमंत्री योगी ने एयर स्ट्राइक, राम मंदिर व गोहत्या जैसे मुद्दों पर भी खुलकर जवाब दिये। योगी ने कहा कि एयर स्ट्राइक के बाद भारत उन देशों में शामिल हो गया है जो कि अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। देशहित में जब भी कहीं जरूरत पड़ी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़े कदम उठाए हैं।

मोदी ने पूर्वोत्तर सीमा पर उग्रवादियों के ठिकाने नष्ट करने के साथ शुरुआत की थी। उसके बाद उरी हमले के परिप्रेक्ष्य में कदम उठाये, नियंत्रण रेखा पर स्थित आतंकी ठिकानों का सफाया किया। इसके बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को जवाब दिया। सिर्फ इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को अलग-थलग कर भारत की कूटनीतिक ताकत का एहसास कराया। उन्होंने कहा कि हम कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत वैश्विक महाशक्ति बनकर उभरा है।'

'समाज का हर वर्ग विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के मुद्दों पर जागरुक'

यह पूछने पर कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इन मुददों की क्या ग्रामीण क्षेत्रों में प्रासंगिकता होगी, जहां बड़ी तादाद में मतदाता हैं? योगी ने कहा कि समाज का हर वर्ग विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद जैसे मुददों पर जागरूक है।

बालाकोट एयर स्ट्राइक ने क्या अयोध्या के राम मंदिर मुद्दे को पीछे छोड़ दिया है? पर योगी ने कहा कि देश का बच्चा-बच्चा भगवान राम के महत्व को जानता है और उन्हें अपना आदर्श मानता है।

योगी ने कहा कि देश की जनता को अहसास हो गया कि जो बातें कांग्रेस, सपा, बसपा, राजद और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों के लिए असंभव थीं।  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में संभव हो गयीं। उन्होंने कहा, 'जो पहले नामुमकिन था, वह आज मुमकिन है। मोदी है तो मुमकिन है।'

योगी ने कहा कि हमें विश्वास है कि भाजपा 'पीएम के नाम और काम' की बदौलत लोकसभा चुनावों में देश भर में जबर्दस्त विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में मोदी का 'नाम' था। अब 2019 में 'नाम' और 'काम' दोनों हैं।

'74 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे'

योगी ने विश्वास जताया कि भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश में 74 से अधिक सीटों पर विजय हासिल करेगी। 2014 में भाजपा ने 71 व सहयोगी अपना दल ने दो सीटें जीती थीं।

इस सवाल पर कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ के हाल के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा का समर्थन क्यों नहीं किया पर योगी ने कहा कि जिन राज्यों में कोई पार्टी लंबे समय से सत्ता में रहती है तो कुछ सत्ता विरोधी कारक सामने आते हैं।

योगी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की वोट हिस्सेदारी बढ़ी है। प्रतिकूलताओं के बावजूद पार्टी ने राजस्थान में अच्छा प्रदर्शन किया। तीनों राज्यों में लोकसभा चुनाव में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे क्यों विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हैं जबकि लोकसभा चुनाव पूरे देश का चुनाव होता है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345