Rahul का पलटवार, नवाज शरीफ को गले लगाने वाले PM Modi हैं Pakistan के पोस्टर ब्वॉय - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

गुरुवार, 7 मार्च 2019

Rahul का पलटवार, नवाज शरीफ को गले लगाने वाले PM Modi हैं Pakistan के पोस्टर ब्वॉय

Rahul का पलटवार, नवाज शरीफ को गले लगाने वाले PM Modi हैं Pakistan के पोस्टर ब्वॉय


राहुल गांधी-नरेंद्र मोदी
राहुल गांधी-नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'पोस्टर ब्वॉय' वाले बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पठानकोट आतंकी हमले की जांच के लिए आईएसआई को बुलाने वाले मोदी पाकिस्तान के पोस्टर ब्वॉय हैं। बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई में आतंकवादियों को हुए नुकसान के सुबूत की मांग करने वाले नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पकिस्तान का ‘पोस्टर ब्वॉय’ कहते हुए मजाक उड़ाया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस के कुछ लोगों ने चर्चा की है, उसमें मैं नहीं जाना चाहता, लेकिन पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिवार वालों ने एक मांग उठाई है। उनका कहना है कि हमें दुख पहुंचा है और हमें दिखाइए कि क्या हुआ। हम आतंकियों के शव देखना चाहते हैं।

राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पठानकोट हमले के बाद जांच के लिए आईएसआई को बुलाया। वह नवाज शरीफ के यहां शादी में गए। वह नवाज शरीफ के गले मिलते हैं। नवाज शरीफ को अपने शपथ ग्रहण में बुलाते हैं। ड्रामा करते हैं। तो क्या हम पोस्टर ब्वॉय हैं? प्रधानमंत्री पाकिस्तान के पोस्टर ब्वॉय हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस के कुछ नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ विपक्षी नेता पड़ोसी देश के "पोस्टर ब्वॉय" बन गए हैं और भारत के पराक्रमी सैनिकों के सामर्थ्य पर सियासी स्वार्थ के चक्कर में सवाल उठा रहे हैं।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345