हरिप्रसाद के बयान से शहीदों का अपमान हुआ: Ravishankar Prashad - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शुक्रवार, 8 मार्च 2019

हरिप्रसाद के बयान से शहीदों का अपमान हुआ: Ravishankar Prashad

हरिप्रसाद के बयान से शहीदों का अपमान हुआ: Ravishankar Prashad


ravi shankar prasad
ravi shankar prasad
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पुलवामा हमले के संबंध में कांग्रेसी नेता बी के हरिप्रसाद के बयान को लेकर बृहस्पतिवार को विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि वह राहुल गांधी के नेतृत्व में "अपनी जड़े खोद रही है।"  कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद के एक बयान को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद हो गया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलवामा आतंकी हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच ‘मैच फिक्सिंग’ का नतीजा है।

केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया था कि गांधी न तो भारतीय वायुसेना को मानते है और न ही उच्चतम न्यायालय के निर्णय को, और उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें राफेल लड़ाकू विमान के बारे में पाकिस्तान से एक प्रमाणपत्र की जरूरत है। रविशंकर के इस बयान के बाद हरिप्रसाद का बयान आया था।

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘प्रतिदिन इस बात के प्रमाण बढ़ रहे है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अपनी जड़े खोद शायद अपने भविष्य को नष्ट कर रही है। भारत के लोग इस तरह के आपत्तिजनक बयानों का मुंहतोड़ जवाब देंगे जो सशस्त्र बलों और उनके त्याग का अपमान है।’’

रविशंकर ने पत्रकारों से कहा कि इस तरह के बयानों से उन्होंने भारत की सेनाओं का अपमान किया है, सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत का अपमान किया है और जवानों के बलिदान की यादों पर नमक छिड़का है।

कानून मंत्री ने कहा, ‘‘क्या वह अपने बयानों के परिणामों को समझते है। जहां तक भारत की सुरक्षा का सवाल है यह बयान शर्मनाक और बहुत निदंनीय है।’’ 









Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345