Surgical strike को अंजाम देने वाले रक्षामंत्री को देश रखेगा याद: Amit Shaah - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 18 मार्च 2019

Surgical strike को अंजाम देने वाले रक्षामंत्री को देश रखेगा याद: Amit Shaah

Surgical strike को अंजाम देने वाले रक्षामंत्री को देश रखेगा याद: Amit Shaah


मनोहर परिकर (फाइल)
मनोहर परिकर (फाइल)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हें याद करते हुए शाह ने कहा है कि हिन्दुस्तान उनके उस शौर्य को कभी नहीं भूलेगा जिसके दम पर उन्होंने उरी में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक की थी। परिकर 2014 से लेकर 2017 के दौरान देश के रक्षामंत्री रहे। अपनी सादगी के लिए लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके परिकर देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री भी थे जिसने आइआइटी परीक्षा पास की थी।   परिकर के देहावसान के बाद रविवार देर शाम एक शोक संदेश जारी करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उनका जीवन इस बात का सबूत है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने कठिनतम समय में भी सबसे पहले राष्ट्र की बात सुनता है और उसकी सेवा करने के लिए तैयार रहता है। अपनी कठिन बीमारी के बाद भी उन्होंने अपने जीवन के अंतिम क्षण में भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। शाह ने उन्हें सादा जीवन, उच्च विचार का सच्चा पोषक बताया।

मनोहर परिकर को श्रद्धांजलि देते हुए हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वे एक बेहद संवेदनशील इंसान थे। उनकी सादगी किसी भी व्यक्ति को उनका प्रशंसक बना देती थी। तकनीकी के मामले में दक्ष मनोहर परिकर हमेशा अपनी संजीदगी के लिए जनता के दिलों में याद किए जाएंगे।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345