Tripura में IPFT ने दिया BJP को झटका, पूर्व और पश्चिम सीटों पर उतारे उम्मीदवार
IPFT (File)
त्रिपुरा में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार में शामिल इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने राज्य की दो लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान करके सत्तारूढ़ पार्टी को करारा झटका दिया है। आईपीएफटी ने त्रिपुरा पूर्व सीट पर अपने अध्यक्ष एवं राजस्व मंत्री नरेंद्र चंद्र देबबर्मन और पश्चिम सीट पर युवा नेता सुखला चरण नाओटिया को मैदान में उतारा है। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के बाद इनके नामों का एलान किया गया। इस बीच, भाजपा प्रवक्ता नबेंदू भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी आईपीएफटी से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील करेगी। ऐसा नहीं होने पर विपक्ष को फायदा होगा।
दूसरी ओर, आईपीएफटी की दलील है कि वह भाजपा से आदिवासी बहुल त्रिपुरा पूर्व सीट मांग रही थी जिस पर वह सहमत नहीं हुई। बता दें कि भाजपा के महासचिव राम माधव ने भी पिछले हफ्ते इस मुद्दे पर आईपीएफटी नेताओं के साथ बात की थी। हालांकि वह गतिरोध नहीं सुलझा पाए थे।