CM Kejriwal ने साधा केंद्र पर निशाना, बोले- Delhi का खून चूस रही सरकार
शाहदरा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल
पूर्वी दिल्ली की शाहदरा विधानसभा स्थित ज्वाला नगर में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली का खून चूस रही है। अगर दिल्ली वालों ने केंद्र में काम रोकने वालों को वोट दिया तो फिर पांच साल लड़ना होगा। मोदी लहर के बीच भाजपा को तीन सीटें जिताकर दिल्ली के लोगों ने 67 सीटों के साथ आप पार्टी पर भरोसा जताया था। अगर आज कांग्रेस या भाजपा की सरकार होती तो स्कूल, अस्पताल की दुर्दशा पहले जैसी ही होती। उन्होंने यहां तक कहा कि कुछ लोग उनके बारे में कहते हैं कि वे लड़ते हैं। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली वालों के लिए वे हमेशा लड़ते हैं। बच्चों, मरीज, लोगों, पानी और बिजली के लिए लड़ते हैं।
उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली की समस्याओं का हल पूर्ण राज्य बनने में है। बाकी राज्यों में ऐसा नहीं होता लेकिन दिल्ली में हर बात के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी लेनी होगी। महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा हो या फिर स्वच्छता का। नौकरियों से लेकर स्कूल खोलने तक हर जगह अड़ंगे लगा रखे हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार आतिशी के लिए वोट भी मांगे।