गठबंधन की संभावना खत्म होते ही Congress पर हमलावर हुई AAP, अब चलाएगी खास अभियान - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019

गठबंधन की संभावना खत्म होते ही Congress पर हमलावर हुई AAP, अब चलाएगी खास अभियान

गठबंधन की संभावना खत्म होते ही Congress पर हमलावर हुई AAP, अब चलाएगी खास अभियान


आप नेता गोपाल राय
आप नेता गोपाल राय 
कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन की संभावना खत्म होने के साथ दिल्ली के लोकसभा चुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय होने जा रहा है। ऐसे में अभी तक अपने चुनाव प्रचार अभियान में सीधे भाजपा को निशाने पर ले रही आप अब कांग्रेस को भी कटघरे में खड़ा करेगी। इसके तहत दिल्ली में कांग्रेस सरकार के 15 साल बनाम आप सरकार के 4 साल की तुलना से जुड़ा अभियान चलाया जाएगा। वहीं, पूर्ण राज्य के मसले पर भी कांग्रेस की पहले की सरकारों पर आप हमलावर रहेगी। गुरुवार को एक बार फिर इसका नजारा भी पार्टी दफ्तर में देखा गया। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने बातचीत की शुरुआत से ही गठबंधन के दरवाजे बंद कर रखे थे। पूरी कांग्रेस ने अपने एक प्रदेश अध्यक्ष के सामने नतमस्तक हो गई है। जबकि कांग्रेस के भीतर भी कुछ लोग भाजपा को शिकस्त देने के लिए गठबंधन की पैरोकारी कर रहे थे। कांग्रेस इस वक्त देश के बारे में, अपनी पार्टी के बारे में सोच रही है। दिल्ली का वोटर इसका जवाब देगा।

उधर, त्रिकोणीय मुकाबला होने से पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि भाजपा विरोधी वोटों का बंटवारा होने से रोका जाए। इसके लिए अलग से रणनीति बनानी होगी। वोटर के बीच यह संदेश देना अब जरूरी हो गया है कि दिल्ली में सीधी लड़ाई आप व भाजपा के बीच है। कांग्रेस इस टक्कर में नहीं है। इस दौरान दिल्लीवालों को बताया जाएगा कि भाजपा ही नहीं, कांग्रेस ने भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वायदा करके दिल्लीवालों से मुकरी है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के चार साल के कामों की तुलना कांग्रेस सरकार के पिछले 15 सालों से की जाएगी। तुलना के दौरान ज्यादा जोर सस्ती बिजली व फ्री पानी के साथ शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कामों को भी साथ रखा जाएगा।

कांग्रेस से काफी आगे है हमारा अभियान : राय
प्रदेश संयोजक गोपाल राय का इस बारे में कहना है कि आप का प्रचार अभियान भाजपा व कांग्रेस से काफी आगे है। उम्मीदवार घोषित करने के साथ आप ने पहले फेज का चुनावी अभियान भी पूरा कर लिया है। पहले फेज में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत दूसरे पार्टी नेता 100 से ज्यादा चुनावी सभाएं कर चुके हैं। दूसरे चरण में मेगा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। नामांकन के बाद पार्टी के तीसरे चरण के प्रचार अभियान में फिर से चुनावी सभाएं होंगी।
 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345