आज से Delhi में BJP का महाअभियान होगा शुरू, आयुष्मान की गुगली से विपक्ष को करेंगे OUT

जनता का आयुष्मान मिलने की है उम्मीद
पार्टी सूत्रों का कहना है कि, अभियान के दौरान केंद्र की उन सभी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा, जिन्हें दिल्ली सरकार ने लागू नहीं किया। लेकिन इनमें आयुष्मान भारत एकमात्र ऐसी योजना है, जिसका प्रभाव पूरे देश में सर्वाधिक देखने को मिला है। योजना लागू होने के महज छह माह में ही लाखों परिवारों को निशुल्क उपचार का लाभ मिल चुका है। सूत्र ये भी कहते हैं कि आयुष्मान भारत के जरिए भाजपा सीधे लोगों से जुड़ सकती है। इसीलिए उन्होंने अभियान का नाम आयुष्मान मार्च रखा है।
इन योजनाओं के जरिए भाजपा का दावा :
- आयुष्मान भारत के जरिए देश में 18,35,277 मरीजों को मिला निशुल्क इलाज।
- 3.5 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ।
- 1 फरवरी से गरीब सवर्णसों को 10 फीसदी का आरक्षण, नौकरियों में मदद।