वायनाड से लड़ेंगे Rahul Gandhi: जानिए चुनावी इतिहास और यहां का सियासी समीकरण

वायनाड: मूल जानकारियां
-2009 की एक रिपोर्ट के मुताबिक वायनाड लोकसभा क्षेत्र में कुल 11 लाख 2 हजार 97 मतदाता हैं।
-2011 की जनगणना के अनुसार वायनाड जिले की कुल आबादी 8,17,420 है। इसमें से 401,684 पुरुष और 415,736 महिलाएं हैं।
-वायनाड की 89.03 प्रतिशत आबादी साक्षर है।
-जातीय समीकरण की बात करें तो यहां 49.48% हिंदू, 28.65% मुस्लिम समुदाय और 21.34% ईसाई समुदाय की आबादी निवास करती है।
-जिले की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जाति (एससी) की आबादी 3.99 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति (एसटी) की तादाद 18.53 प्रतिशत है।
-जिले की कुल आबादी में से 96.14 प्रतिशत लोग शहरी इलाकों में और 3.86 प्रतिशत लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं।
2009 चुनाव: कांग्रेस को मिली थी बड़ी जीत
| पार्टी | प्रत्याशी | कुल वोट |
| कांग्रेस | एमआई शानवास | 4,10,703 |
| सीपीआई | एम रहमतुल्लाह | 2,57,264 |
2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने वायनाड में बड़ी जीत हासिल की थी। कांग्रेस के एमआई शानवास ने सीपीआई के प्रत्याशी एम रहमतुल्लाह को करीब 1.5 लाख वोटों से पछाड़ा था। इस दौरान शानवास को 4,10,703 और रहमतुल्लाह को 2,57,264 वोट मिले थे।
2014 चुनाव: कांग्रेस बनाम सीपीएम
| पार्टी | प्रत्याशी | कुल वोट |
| कांग्रेस | एमआई शानवास | 3,77,035 |
| सीपीएम | सत्यन मोकेरी | 3,56,165 |
| भाजपा | पीआर रस्मिलनाथ | 80,752 |
2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वायनाड लोकसभा सीट पर महज 20,870 वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई थी।
कांग्रेस उम्मीदवार एमआई शानवास ने सीपीएम के सत्यन मोकेरी से 1.81 प्रतिशत ज्यादा मत हासिल किए थे। शानवास को 3,77,035 और मोकेरी को 3,56,165 वोट मिले थे। वहीं, भाजपा के पीआर रस्मिलनाथ ने 80,752 वोट हासिल किए। कांग्रेस को यहां 41.2 प्रतिशत और सीपीएम को 39.39 प्रतिशत वोट मिले थे।