SP सरकार में 'मिनी मुख्यमंत्री' रहे Ramsakal Gurjar ने छोड़ी पार्टी, पूर्व विधायक की घर वापसी
रामसकल गुर्जर अमितशाह के साथ
समाजवादी पार्टी में कद्दावर नेता के रामसकल गुर्जर और डा राजेंद्र सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। समाजवादी पार्टी में दोनों नेताओं को रसूखदार नेता माना जाता था। डॉ राजेंद्र सिंह सपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं रामसकल गुर्जर सपा शासनकाल में खेल मंत्री रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले आगरा में समाजवादी पार्टी के दो बड़े नेताओं ने पार्टी से किनारा कर लिया। भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के बाद पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि वे बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं। रामसकल की गिनती मुलायम सिंह यादव के करीबियों में होती है। रामसकल गुर्जर को पार्टी ने कई पदों की जिम्मेदारी दी। समाजवादी पार्टी खेमा छोड़कर अचानक भाजपा में शामिल होने की खबरें मिलने के बाद गुर्जर समाज अब भाजपा का रुख कर रहा है।
फतेहाबाद के पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह भी बुधवार को भाजपाई हो गए। राजेन्द्र सिंह 2007 में फतेहाबाद से भाजपा विधायक रहे हैं। उनकी घर वापसी हुई है। सपा से उन्हें टिकट दिया गया था लेकिन, वे लगातार चुनाव हार गए। कई अन्य नेता भी अब पार्टी छोड़ सकते हैं। रामसकल का कद इतना बढ़ा था कि मुलायम सिंह या फिर अखिलेश यादव की सरकार हो, उन्हें मिनी मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाता था। वहीं इन दोनों नेताओं के समर्थक शाम को दिल्ली से लौटने पर स्वागत करने की तैयारियों में जुट गए हैं।