गुजरात के गांधीनगर सीट से अमित शाह की जीत तय
 |
अमित शाह: bharat rajneeti
|
गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट पर आए रुझानों में अमित शाह सबसे आगे चल रहे हैं। अमित शाह इस सीट पर 255,372 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस वीआईपी लोकसभा सीट से शाह की जीत तय मानी जा रही है। गांधीनगर, गुजरात की राजधानी है और भारतीय जनता पार्टी की पारंपरिक सीट मानी जाती है। इस सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कई दशकों तक एकक्षत्र राज किया। आडवाणी यहां से 1998 से लेकर 2014 तक के चुनाव जीतते रहे, लेकिन इस बार पार्टी ने इस सीट से अमित शाह को मैदान में उतारा। गांधीनगर सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी 1991 में लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।