भाजपा की बढ़त के साथ सोशल मीडिया पर छाए फनी मीम्स
डिजाइन पिक्चर - फोटो : bharat rajneeti
एग्जिट पोल के बाद रुझान भी एनडीए के पक्ष में जाता हुआ दिख रहा है। बड़ी-बड़ी सीटों पर भाजपा कांग्रेस पर भारी पड़ रही है। ऐसे में भला सोशल मीडिया कैसे चुप बैठ सकता है। भाजपा को आगे बढ़ते देख ट्विटर पर मीम्स की भरमार होने लगी है। कई मीम्स तो इतने मजेदार हैं कि आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएंगे।
हालांकि, भाजपा ने जीत के जश्न के लिए 7 किलो का लड्डू केक बंगाली पेस्ट्री की दुकान पर ऑर्डर किया। जीत के बाद शाम को केंद्रीय कार्यालय पर यह केक काटा जाएगा। इसके अलावा भाजपा ने 4-5 किलोग्राम के 9 केक का ऑर्डर दिया है।
आपको बता दें कि लोकसभा की 543 में 542 सीटों पर चुनाव के लिए सात दौर में मतदान हुआ था। वहीं आज 8,000 से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि इस बार सत्ता की चाबी किसके हाथों में जाएगी।