![]() |
Bharat Rajneeti |
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी आतिशी शुक्रवार को अश्लील और अपमानजनक पर्चे की शिकायत करने के लिए दिल्ली महिला आयोग पहुंची। आतिशी ने आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को अपनी शिकायत दी। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार और उनके प्रतिद्वंद्वी गौतम गंभीर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। आतिशी ने अपनी शिकायत आयोग अध्यक्ष को सौंपी। जिसमें उन्होंने एक महिला के चरित्र की हत्या का डीसीडब्ल्यू को सौंपी जिसमें उन्होंने पर्चे में कही गई अश्लील और आपत्तिजनक बातों को एक महिला की चरित्र हत्या का मामला बताया। उन्होंने इस शिकायत में पर्चे की सामग्री भी संलग्न की। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा और गंभीर के अलावा कोई अन्य एक महिला के खिलाफ इस तरह के घृणित दुष्प्रचार को नहीं फैला सकता। बृहस्पतिवार को आतिशी ने मीडिया के सामने एक पर्चा सार्वजनिक किया था। उनका कहना था कि पर्चे में उनके लिए आपत्तिजनक और अश्लील बातें लिखी हुई थी। बृहस्पतिवार को ही गौतम गंभीर अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर चुके हैं।