नोएडा: केंद्रीय मंत्री ब्लैकमेलिंग मामले में दिनकर की नातिन उषा ठाकुर गिरफ्तार

इसी दौरान आलोक ने कोई वीडियो बना लिया था। इसके आधार पर वह ब्लैकमेल कर रहा था। उस वक्त भी उषा की भूमिका संदिग्ध थी, लेकिन पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं था। बाद में जब आलोक व उसकी दूसरी साथी निशा को कोलकाता से गिरफ्तारी हुई और पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उषा की भूमिका स्पष्ट हो गई कि पैसे की योजना मिलकर बनाई गई थी। इसमें आलोक कुमार चेहरा था और पर्दे के पीछे उषा थीं।
पूर्व डिप्टी एसपी पर भी हो सकती है कार्रवाई
मामले में अब तक चैनल मालिक आलोक, महिला पत्रकार नीशू, निशा, उषा ठाकुर की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक पूर्व डिप्टी एसपी की भूमिका भी संदिग्ध है। मार्च में इस मामले में एक बैठक हुई थी। उसमें पूर्व डिप्टी एसपी भी शामिल थे। उन्हीं के आवास पर बैठक हुई थी।
पुलिस जांच में पता चला है कि उषा ठाकुर ने आलोक कुमार के साथ मिलकर ब्लैकमेलिंग की साजिश रची। इसके बाद उषा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया।- वैभव कृष्ण, एसएसपी
कौन हैं उषा ठाकुर
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की नातिन उषा ठाकुर शहर की प्रसिद्ध महिला समाजसेवी हैं। वह सेक्टर-36 में रहती हैं और नोएडा में कई एनजीओ के साथ जुड़ी हुई हैं। वह तब चर्चा में आई थीं जब निठारी कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने में संघर्ष किया था।