पांच चरण के चुनाव के बाद 424 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। 12 मई को छठे चरण का चुनाव होना है जिसके लिए प्रचार थम चुका है। लेकिन आखिरी चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, महागठबंधन, सपा-बसपा गठबंधन समेत हर छोटे बड़े दल जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रम में लगे हैं। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी।
-अखिलेश यादव ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छठे चरण में उत्तर प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस की शून्य सीटें आएंगी। प्रधानमंत्री और भाजपा अपने किए का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हैं। भाजपा जाति की राजनीति कर रही है। उनकी सरकार झूठ और नफरत पर चलती है। गठबंधन ने ऐसी सरकार को खत्म करने का मन बना लिया है जो नफरत की बुनियाद पर बनी है।
-राजीव गांधी पर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान के बाद अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हमारे देश के जितने राज्यपाल होते हैं वो सरकार के चमचे होते हैं। सत्यपाल मलिक भी चमचा ही है। राजीव गांधी को अदालत ने बोफोर्स मामले में क्लीन चिट देदी थी। अरुण जेटली उन्हें क्लीन चिट देने वालों में से एक थे। जब पीएम ने राजीव गांधी को 'भ्रष्टाचारी नंबर 1' कहा, उनकी इतनी आलोचना हुई कि अब वो ऐसा नहीं कहेंगे। ऐसा लग रहा है कि सत्यपाल मलिक, मोदीजी की चापलूसी कर रहे हैं, चमचागीरी कर रहे हैं ताकि उनकी कुर्सी बची रहे। राज्यपालों को गरिमा बरतनी चाहिए।"
दरअसल, सत्यपाल मलिक ने कहा था, "शुरू में राजीव भ्रष्ट नहीं थे किन्तु, बाद में कुछ लोगों के प्रभाव में आकर वो बोफोर्स भ्रष्टाचार मामले में शामिल हो गए।"
-पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में मतदान केंद्र 116 और आरामबाग लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 110 पर हुए मतदान को चुनाव आयोग ने रद्द घोषित कर दिया है। अब इन दोनों केंद्रों पर 12 मई को पुनर्मतदान होगा।
-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज झारखंड और बिहार में रैलियां करेंगे। शाम साढ़े पांच बजे अमित शाह बिहार की राजधानी पटना में रोड शो भी करेंगे।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में दो जगह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब ढाई बजे वो रॉबर्ट्सगंज में होंगे तो शाम करीब साढ़े चार बजे गाजीपुर में उनकी जनसभा है।
11 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-
-इंदौर में जनसभा के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदीजी उस दुल्हन की तरह हैं जो रोटी कम बेलती है और चूड़ियां ज्यादा खनकाती है ताकि मोहल्ले वालों को ये पता चले की वो काम कर रही है। बस यही हुआ है मोदी सरकार में। -बसपा अध्यक्ष मायावती ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वालों के खिलाफ आयोग उचित कार्रवाई नहीं कर रहा।-अखिलेश यादव ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छठे चरण में उत्तर प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस की शून्य सीटें आएंगी। प्रधानमंत्री और भाजपा अपने किए का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हैं। भाजपा जाति की राजनीति कर रही है। उनकी सरकार झूठ और नफरत पर चलती है। गठबंधन ने ऐसी सरकार को खत्म करने का मन बना लिया है जो नफरत की बुनियाद पर बनी है।