Congress news में हार पर रार: निशाने पर Gahlot , Minister resigns वायरल

जानकारी के अनुसार शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि अशोक गहलोत और कमलनाथ ने पार्टी के हित से ऊपर बेटों का हित रखा। उन्होंने इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिंदबरम का भी नाम लिया। गांधी कार्यसमिति की बैठक में कहा कि गहलोत ने बाकी राज्य की उपेक्षा करते हुए अपने बेटे के चुनाव प्रचार के लिए जोधपुर में एक हफ्ता बिताया। मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत 2.7 लाख वोटों से हार गए। यहां से भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जीत मिली है।
मीणा ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष ने जो कहा वह बिलकुल सही है। राहुलजी ने जो कहा है, उस पर आत्मनिरीक्षण होना चाहिए। इसपर विचार-विमर्श और विश्लेषण होना चाहिए। इतनी बड़ी हार के कारणों पर पार्टी को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने जो कहा वह व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। ताकि भविष्य में पार्टी को इतनी बुरी हार का सामना न करना पड़े।'
वहीं अंजना का कहना है, 'जब राहुलजी नाराज हैं और उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश की है तो अन्य वरिष्ठ नेताओं को कम से कम चिंतन करना चाहिए।' इसी बीच रविवार को कृषि मंत्री लालचंद कटारिया का इस्तीफा सामने आया। सोशल मीडिया पर उनके हस्ताक्षर वाला इस्तीफा वायरल हो गया। हालांकि इसकी पुष्टि न तो मुख्यमंत्री गहलोत ने और न ही राज्यपाल ने की है।