कॉलेजियम ने की जस्टिस गवई और सूर्यकांत को Supreme Court का जज बनाने की सिफारिश
उच्चतम न्यायालय (फाइल फोटो) - फोटो : Bharat Rajneeti
Bharat Rajneeti: उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण और न्यायमूर्ति सूर्य कांत को पदोन्नत कर शीर्ष अदालत का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है। न्यायमूर्ति गवई फिलहाल बंबई उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं जबकि न्यायमूर्ति सूर्य कांत हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपडेट की गई सिफारिश के अनुसार प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने बुधवार को हुई बैठक में अंतत: दो लोगों को शीर्ष अदालत भेजने की सिफारिश की। शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों के 31 पद स्वीकृत हैं। फिलहाल न्यायालय में 27 न्यायाधीश हैं।
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को 14 नवंबर 2003 को बॉम्बे उच्च न्यायालय का जज नियुक्त किया गया था और वह तब से इस पद पर कार्यरत हैं। वहीं न्यायमूर्ति सूर्य कांत को 9 जनवरी 2004 को पंजाब और हरियाणा का जज नियुक्त किया गया था। उन्हें 5 अक्तूबर 2018 को हिमाचल प्रदेश का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।