केंद्र सरकार के विभागों में 6.84 लाख पद खाली, अगले साल से मिलेंगी नौकरियां - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

गुरुवार, 27 जून 2019

केंद्र सरकार के विभागों में 6.84 लाख पद खाली, अगले साल से मिलेंगी नौकरियां

केंद्र सरकार के विभागों में 6.84 लाख पद खाली, अगले साल से मिलेंगी नौकरियां

भारत सरकार
भारत सरकार - फोटो : bharat rajneeti
केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में साढ़े छह लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों के पद खाली हैं। कार्मिक विभाग मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद में दिए लिखित उत्तर में बताया कि एक मार्च 2018 तक की रिपोर्ट के अनुसार कुल 38.02 लाख सरकारी पदों में से 31.18 लाख भरे हुए हैं। शेष खाली छह लाख 84 हजार पदों पर अगले कुछ महीनों में भर्तियां की जाएंगी।
यह सभी रिक्तियां सेवानिवृत्ति, मृत्यु, पदोन्नति जैसे कारणों से बनी हैं और इन्हें संबंधित मंत्रालय, विभाग और संगठन के तय नियमानुसार भरा जाएगा। जितेंद्र सिंह ने ये भी कहा है कि अगले एक साल में एक लाख से ज्यादा खाली पदों पर नियुक्ति की योजना है। इसके अलावा उन्होंने रेलवे में डेढ़ लाख से ज्यादा पदों पर होने वाली नियुक्तियों का भी जिक्र किया है। 

उन्होंने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग वर्ष 2019 और 2020 के दौरान अलग-अलग मंत्रालयों के 1,03,266 खाली पदों को भरने के लिए चयन परीक्षा का आयोजन करेगा। गौरतलब है कि एक मार्च, 2018 तक देश में नौकरियों की कमी की रिपोर्ट को राजनीतिक और चुनावी मुद्दा भी बनाया गया था।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के विभिन्न विंग में करीब 10 लाख स्वीकृत पदों में से 84 हजार पद खाली हैं। इन पदों पर बहाली के लिए सरकार जल्द ही बड़ा कदम उठाएगी। लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी थी। बताया गया कि रिटायरमेंट, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और शहादत के कारण रिक्तियां लगातार बढ़ रही हैं।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अंतर्गत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल  (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारत-तिब्बत सीमा बल (आईटीबीपी) और असम राइफल्स में ये वैकेंसी हैं। पिछली सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी राज्यसभा में यह जानकारी दी थी।


Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345