ऑटो ड्राइवर पीटाई मामला: दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की पीआईएल, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग

रविवार को सरबजीत और उसके बेटे को बर्बरता से पुलिस ने पीटा। वहीं पुलिसकर्मियों का कहना है कि तमाम आरोप गलत हैं। आरोपी ने पहले तलवार निकालकर पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इस दौरान उसके बेटे ने अपनी ग्रामीण सेवा (मिनी सवारी टेंपो) से उन्हें कुचलने का प्रयास किया।
सरबजीत पर हैं कई आपराधिक मामले दर्ज
बता दें कि दिल्ली पुलिस मंगलवार देर शाम तक उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाली। रिकार्ड में पता चला कि वह 20 सितंबर, 2006 में तिमारपुर थाने में 107/151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार हुआ था। 24 जुलाई, 2011 (डीडी नंबर 16पीपी) को और फिर 107/151 सीआरपीसी में गिरफ्तार हुआ था और जेल भजा गया था।