अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समय आ गया: मोहन भागवत

खास बातें
- संघ प्रमुख ने कहा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण राजनीति का विषय नहीं- बोले किसी भी देश की मजबूती के लिए धर्म सम्मत सत्ता का होना आवश्यक
- जो काम हल नहीं हो रहा, उसके लिए गीता पढ़ें, हर सवाल का जवाब मिलेगा
सभी धर्मों के लोगों के विचार और समन्वय के आधार पर मंदिर निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रयास को अब और तेज करने की जरूरत है। उन्होंने स्वयं सेवकों के बहाने समस्त राष्ट्र भक्तों से कहा कि गीता में सब कुछ वर्णित है, इसलिए जो भी कार्य सफल नहीं हो रहा है, या पूर्ण नहीं हो रहा है, उसके हल के लिए गीता का अध्ययन करें।
गीता में वर्णित बातें हमें सिखाती हैं कि किन परस्थितियों में हमें कैसे रहना और कार्य करना है। इस दौरान शाम की शाखा में उन्होंने युवाओं को शारीरिक सौष्ठव की जानकारी भी दी। कहा कि स्वयं सेवक को शारीरिक और मानसिक दोनोंरूप से स्वस्थ रहने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ रहने के कई टिप्स भी दिए।