अपने ही मंत्री का भाषण सुन जब हंसने लगे पीएम मोदी, राहुल-सोनिया भी मुस्कुराए - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

बुधवार, 19 जून 2019

अपने ही मंत्री का भाषण सुन जब हंसने लगे पीएम मोदी, राहुल-सोनिया भी मुस्कुराए

अपने ही मंत्री का भाषण सुन जब हंसने लगे पीएम मोदी, राहुल-सोनिया भी मुस्कुराए

लोकसभा में रामदास आठवले
लोकसभा में रामदास आठवले - फोटो : bharat rajneeti
17वीं लोकसभा के पहले सत्र के तीसरे दिन राजस्थान के कोटा से भाजपा सांसद ओम बिड़ला को लोकसभा का निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिसके बाद उनकी तारीफ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कसीदे पढ़े।

इसी क्रम में पीएम मोदी के मंत्री रामदास आठवले ने ओम बिड़ला को अपने ही अंदाज में बधाई दी। उन्होंने एक कविता पढ़ी जिसे सुन पीएम मोदी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी तक हंसते दिखे। 

इतना ही नहीं उनकी कविता सुन पूरा सदन भी ठहाके लगाकर हंसने लगा।

आठवले ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि राहुल जी ने बहुत कोशिश की, लेकिन लोकतंत्र में लोग जो चाहते हैं उनकी सरकार बनती है। जब आपकी सत्ता थी, तो मैं आपके साथ था लेकिन अब आपकी सत्ता नहीं है। चुनाव से पहले कांग्रेस वाले बोल रहे थे कि इधर आओ, लेकिन मैंने हवा का रुख देखा था कि हवा मोदी के साथ है।

हर बार की तरह रामदास आठवले ने इस बार भी कविता के जरिए लोकसभा में अपनी बात रखी।

'एक देश का नाम है रोम, लोकसभा के अध्यक्ष बन गए बिड़ला ओम

लोकसभा का आपको अच्छी तरह चलाना है काम, वेल में आने वालों का ब्लैक लिस्ट में डालना है नाम

नरेंद्र मोदी और आपका दिल है विशाल, राहुल जी आप रहो खुशहाल

हम सब मिलकर एकता की मशाल, भारत को बनाते हैं और भी विशाल

आपका राज्य है राजस्थान, लेकिन लोकसभा की आप बन गए शान

भारत की हमें बढ़ानी है शान, लोकसभा चलाने के लिए आप हैं परफेक्ट हैं मैन'

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345