कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बोले सीएम कुमारस्वामी- 'हर रोज दर्द से गुजर रहा हूं'

कुमारस्वामी का कहना है, "मैं सूखा सहित सभी मुद्दों पर बात करने के लिए तैयार हूं। क्यों भाजपा के लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं? मैं विधानसभा सत्र में हर चीज पर चर्चा करूंगा। बीएस येदियुरप्पा को जिंदल स्टील के कामों के लिए जमीन सौदे की पेशकश के लिए 20 करोड़ रुपये का चेक मिला है। मुझे सच पता है और मैं बोलूंगा।"
कुमारस्वामी के ऐसा कहने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कहना है कि कर्नाटक सरकार को कोई खतरा नहीं है और वे (भाजपा) पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन सफल नहीं होंगे।'' दोनों ही पार्टी के नेता अक्सर एक दूसरे के बारे में कुछ ना कुछ बोलते नजर आते हैं।